
अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर एडीजी ने की जिले के पुलिस पदाधिकारियों के संग बैठक।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: बिहार में कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर राज्य सरकार तत्परता दिखा रही है। राज्य सरकार के वरीय अधिकारियों द्वारा थाना स्तर तक का निरीक्षण किया जा रहा है तथा जिला के पुलिस पदाधिकारियों के बैठक कर विधि व्यवस्था की समीक्षा भी की जा रही है।
इसी क्रम में राज्य सरकार के निर्देश पर बुधवार को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर संजीव कुमार सिंह दरभंगा पहुंचे। सबसे पहले उन्हें समाहरणालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अंबेडकर सभागार में जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मिथिला प्रक्षेत्र के आईजी ललन मोहन प्रसाद, एसएसपी अवकाश कुमार, मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार तथा तीनों अनुमंडल के एसडीपीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। एडीजी ने बैठक में जिले की

कानून व्यवस्था की समीक्षा की और उन्हें कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों को जल्द निपटाने को कहा। इसके अलावा थानों में बेहतर व्यवस्था और अभिलेख के बेहतर रखरखाव करने की भी बात कही। लंबित गिरफ्तारियों को शीघ्र पूर्ण करने का भी उन्होंने निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को अपराध पर नियंत्रण के लिए कई टिप्स दिए। साथ ही पुलिस मुख्यालय के निर्देशों से भी अवगत कराया।

