Home Featured एक ही परिवार के तीन बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत।
Featured - मुख्य - May 11, 2022

एक ही परिवार के तीन बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत।

दरभंगा: जिले के बेनीपुर प्रखंड के बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराम पंचायत के उफरदाहा गांव में बुधवार को एक ही परिवार के तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत की खबर से इलाके में सनसनी मचा गयी। मृतकों में दो बालक व एक बालिका शामिल हैं। मृतकों की पहचान विपिन लालदेव के छह वर्षीय पुत्र कार्तिक लालदेव, राजकिशोर लालदेव के सात वर्षीय पुत्र कुणाल लालदेव एवं राहुल कुमार देव की पांच वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी के रूप में हुई है।

दरअसल, उफरदाहा गांव स्थित पुरनी तालाब के भिंडा पर विश्वनाथ लालदेव व उनके सगे भाई इंदल लालदेव का घर है। करीब12 बजे दिन में विश्वनाथ लालदेव अपने दरवाजे पर तीनों बच्चों के साथ बैठे थे। इसी बीच उनकी आंख लग गई। वहां मौजूद बच्चे खेलते-खेलते तालाब के किनारे पहुंच गए और तालाब में गिर गए। थोड़ी देर के बाद बच्चे के दादा विश्वनाथ

Advertisement

लालदेव की आंख खुली तो बच्चे वहां नहीं दिखे। बच्चों को वहां नहीं देख उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। अगल-बगल पूछने पर जब उनलोगों का पता नहीं चला तो उनके डूबने की आशंका में लोगों ने तलाशी शुरू की। ग्रामीणों के सहयोग से तीनों बच्चों का शव तालाब से निकाला गया। इसकी जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलने पर सीओ भुवनेश्वर झा व दारोगा सत्यनारायण सारंग घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। सीओ ने तीनों बच्चों के तालाब में डूबने से मौत की पुष्टि की।

Share