
पिकअप की ठोकर से 12 वर्षीय बालक की मौत।
दरभंगा: जिले के कमतौल थानाक्षेत्र अंतर्गत अतरबेल-जाले पथ पर रतनपुर पंचायत स्थित उतरवारी टोल में बुधवार की सुबह बेलोरो पिकअप की ठोकर से एक बालक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बर्री गांव निवासी स्व. बद्री पासवान के पुत्र कृष्णा पासवान के रूप में हुई है। वह ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड चार में अपने नाना के साथ रहता था।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कृष्णा साईकिल से रतनपुर वार्ड दो की तरफ जा रहा था। वह मुख्य मार्ग से गांव की सड़क की ओर जैसे ही मुड़ा, भरवाड़ा की ओर आ रही बेलोरो पिकअप की चपेट में आ गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गयी।
मौके पर ग्रामीणों ने पिकअप और उसके चालक को दबोच लिया और चालक की अच्छी पिटाई भी ग्रामीणों द्वारा कर दी गयी। ततपश्चात घटना की सूचना कमतौल थानाध्यक्ष को दी। उग्र

ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को भी जाम कर प्रदर्शन करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस के समझाने पर लोग मान गये और ज्यादा देर तक जाम नही रहा।
मृतक कृष्णा के संबंध में स्थानीय लोगो ने बताया कि पिता की मौत के बाद कृष्णा अपनी मां और छोटे भाई के साथ अपने नाना स्व0 सोने पासवान के यहां ही रहता था।

