
कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ नौ दिवसीय हनुमान महायज्ञ।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के उघरा गांव में गुरूवार को नौ दिवसीय श्री हनुमान महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस यज्ञ का शुभारंभ फीता काटकर दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने किया।
यज्ञ के आरंभ के पूर्व 551 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा पहले कमला नदी के तट पर पहुँची, जहां सबने कमला नदी का पवित्र जल कलश में भरा। तत्पश्चात कलश शोभायात्रा जल लेकर यज्ञ स्थल पर पहंची। यज्ञ के दौरान की हनुमान जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना भी जाएगी।
कलश शोभायात्रा के उपरांत सांसद गोपालजी ठाकुर ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर फीता काटकर यज्ञ का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद सहित सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आयोजकों द्वारा मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग चादर से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सांसद श्री ठाकुर ने आयोजकों एवं सभी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यज्ञ का आयोजन विश्व कल्याण केलिए होता है। इससे वातावरण शुद्ध होता है। साथ हनुमान जी भव्य प्रतिमा स्थापित हो जाने के बाद सहरसा जिले तक के लोग इस सड़क इसे गुजरेंगे तो हनुमान जी को प्रणाम करते हुए जाएंगे, इससे उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।
बताते चलें कि गाहर स्थान पीठाधीश्वर महंत रामचन्द्र दास एवं पचाढ़ी महंत राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा के तत्वावधान में 12 से 20 मई तक आयोजित होने वाले इस एकल कुंडीय विराट महायज्ञ में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रमों के सम्बंध में जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि 12 मई को पंचांग पूजन एवं अग्निमंथन के साथ मंडप प्रवेश का कार्यक्रम निर्धारित है, वहीं 13 मई से राम कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होकर संध्या 5 से 8 बजे तक प्रतिदिन चलेगा। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन दिन के 2 बजे से भजन संकीर्तन तथा रात्रि 8 से 11 बजे तक वृंदावन की प्रसिद्ध रासलीला का आयोजन होगा। इन सभी की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। साथ ही महायज्ञ के दौरान शुद्ध पेयजल, लाइट, साउंड की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा झूला भी लगाया गया है तथा रासलीला से सम्बंधित कई आकर्षक मूर्तियां भी बनायी गयीं हैं।
महायज्ञ के शुभारंभ के दौरान हरी चंद्र झा,गंगा प्रसाद साहू सुमन जी झा, कुमार जी झा, राजेश पासवान, प्रवीण झा, राम जतन साह, कृष्णा मोहन झा, प्रमोद सहनी, लालन झा, नारायण जी झा, दिवाकर झा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

