Home Featured नगर निगम के स्थायी समिति के तीन सदस्यों ने प्रमंडलीय आयुक्त को सौंपा इस्तीफा।
Featured - मुख्य - May 13, 2022

नगर निगम के स्थायी समिति के तीन सदस्यों ने प्रमंडलीय आयुक्त को सौंपा इस्तीफा।

 

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम में एकबार फिर मेयर पर गम्भीर आरोप लगा है। इस बार आरोप नगर निगम के स्थायी सदस्यों ने ही लगाया है। नगर निगम के वार्ड-9 के पार्षद सुदिष्ट महतो, वार्ड-12 के पार्षद उपेंद्र कुमार एवं 25 के पार्षद शाहिदा तरन्नुम ने शुक्रवार को नगर निगम के स्थायी समिति सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। तीनों सदस्यों ने प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार को अपना इस्तीफा सौंपा।

Advertisement

इनका कहना है कि गत 15 फरवरी और सात मार्च को नगर निगम में सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई थी। उस बैठक में हम लोग भी शामिल थे। लेकिन मेयर मुन्नी देवी बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार काम नहीं कर रही हैं। वे मनमाने ढंग से काम करवा रही हैं। अपने मन से प्रोसिडिंग भी लिखवा रही हैं और वित्तीय निकासी भी कर रही हैं। उनके कामकाज से नाखुश होकर हमने इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

Share