Home Featured सहारा-सेबी विवाद को खत्म कराने में पहल करने केलिए सांसद को सौंपा ज्ञापन।
Featured - मुख्य - May 13, 2022

सहारा-सेबी विवाद को खत्म कराने में पहल करने केलिए सांसद को सौंपा ज्ञापन।

दरभंगा: सहारा इंडिया परिवार के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला अतिथि गृह में दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर से मुलाकात कर सहारा – सेबी विवाद से उत्पन्न पीड़ा को अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। उक्त अवसर पर लहेरियासराय रीजनल वर्कर रविशंकर रजनीश तथा मिथिलांचल रीजनल वर्कर रतन कुमार कन्हैया ने सांसद को पाग चादर से सम्मानित करते हुए विस्तार पूर्वक संस्थागत समस्याओं को रखा।

ज्ञापन में जानकारी देते हुए बताया गया है कि सहारा सेबी विवाद के कारण हम जमाकर्ताओं का भुगतान नहीं दे पा रहे हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार संस्था के समस्त प्रॉपर्टी पर एंबार्गो लगा है जिसके कारण संस्थागत प्रॉपर्टी के बेचने या गिरवी रखने पर समस्त रुपया सहारा सेबी रिफंड खाते में चला जाएगा इससे जमाकर्ताओं का एक रुपए का भुगतान नहीं हो सकता। सेबी के कुछ पदाधिकारियों की हठधर्मिता के कारण हमारी संस्था का मय ब्याज 25 हजार करोड़ से ऊपर सेबी के पास फंसा हुआ है, अतः उपरोक्त रुपया वापस दिलवाया जाए जिससे हम सम्मानित जमाकर्ताओं का भुगतान कर सके। कार्यकर्ताओं ने सांसद से अनुरोध किया कि अपने अस्तर से पहल कर संसद व सरकार में सहारा सेबी विवाद को समाप्त करवावे, जिससे समस्त सम्मानित जमा करता एवं कार्यकर्ताओं को राहत मिले व उनका भुगतान हो सके।

Advertisement

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने आश्वस्त देते हुए कार्यकर्ताओं को कहा कि वे अपने स्तर से वित्त मंत्री, प्रधानमंत्री व संबंधित विभाग के मंत्रियों के साथ साथ संसदीय कमेटी तक समस्या के समाधान हेतु पहल करेंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से मिथिलांचल रीजनल सलाहकार सुरेश सहनी, लहेरियासराय सेक्टर वर्कर सुधीर कुमार झा, दोनार सेक्टर वर्कर केदार प्रसाद, केवटी सेक्टर वर्कर राम विवेक सिंह, लहेरियासराय सेक्टर सलाहकार प्रभास रंजन, फिल्ड वरिष्ठ जेपी गुप्ता, समीर सिन्हा, केवटी फील्ड वरिष्ठ यदुवीर यादव, सुरहाचट्टी फ्रेंचाइजी प्रबंधक अनुपम किशोर, फ्रेंचाइजी प्रबंधक विनय कुमार सिन्हा, अवधेश कुमर, सुरहाचट्टी फिल्ड वरिष्ठ तपेश्वर कुमार झा, महिला कार्यकर्ता रुनझुन देवी, विनीता देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share