Home Featured डीएमसीएच केलिए घोषित भूखंड को जल्द कैबिनेट से अनुमोदित कराकर नए भवन निर्माण की मांग।
Featured - मुख्य - May 13, 2022

डीएमसीएच केलिए घोषित भूखंड को जल्द कैबिनेट से अनुमोदित कराकर नए भवन निर्माण की मांग।

दरभंगा: आईएमए दरभंगा एवं डीएमसीएच पुर्ववर्ती छात्र संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने एम्स बनाओ डीएमसीएच बचाओ सहयोग समिति के बैनर के तले दरभंगा के जिलाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। सहयोग समिति ने एम्स को शीघ्रता से बनाने के साथ ही डीएमसीएच को भी साथ साथ शीघ्रता से बनाने व ससमय पुनर्वासित करने की माँग रखी। डीएमसीएच को घोषित 77 एकड भूखण्ड का जल्द केबिनेट से अनुमोदित कर नए भवन के निर्माण की आवश्यता पर जोर दिया गया ।

विदित हो कि 16 दिसम्बर 2022 को मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार ने घोषणा करते हुए कहा था कि एम्स के लिए प्रस्तावित 200 एकड जमीन मे से 50 एकड और जमीन डीएमसीएच को

Advertisement

जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा, ताकि डीएमसीएच की भी गरिमा बनी रहे एवं पठन पाठन के साथ अन्य असुविधा न हो।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा इस आशय का एक मांगपत्र मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी राजीव रौशन के माध्यम से दिया गया। संगठन के पदाधिकारीयो ने ईमेल के माध्यम से भी अलग से मुख्यमंत्री को इस आशय का मांगपत्र प्रेषित किया है। ”

प्रतिनिधिमंडल मे आईएमए दरभंगा के अध्यक्ष डाॅ सुशील कुमार, आईएमए के सचिव सह प्रवक्ता डाॅ.आमोद कुमार झा एवं संयुक्त सचिव भरत कुमार, डीएमसीएच एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ.भरत प्रसाद, आईएमए के पुर्व प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ रमण कुमार वर्मा एवं डा.गौरीशंकर झा आदि शामिल थे।

Share