
देर शाम गुमटी जाम में खड़े स्कूटी में घुसे सांप को देख मची भगदड़।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: बढ़ती गर्मी के कारण सड़कों पर वन्य जीवों का भ्रमण भी शुरू हो गया है। खासकर गाड़ियों पर चढ़ने से पूर्व एकबार निरीक्षण अवश्य कर लिया करें ताकि वे वन्य जीव जैसे सांप आदि वाहन में कहीं घुसे न हो।
शुक्रवार की शाम एक ऐसा ही मामला सामने आने से कुछ देर केलिए भगदड़ का माहौल बन गया। दरअसल जाम की विकरालता केलिए प्रसिद्ध लहेरियासराय रेलवे स्टेशन के निकट अवस्थित चट्टी रेलवे गुमटी पर करीब एक घण्टे तक जाम लगा हुआ था। इसी दौरान वहां खड़े एक स्कूटी के चक्का तरफ एक सांप को लोगों ने देखा। लोगों ने स्कूटी सवार को सचेत किया।

सवार भी स्कूटी छोड़ कूद कर भागे। कुछ लोगों ने निकालने का प्रयास किया, जिससे वहां भगदड़ वाली स्थिति हो गयी क्योंकि हर कोई वहां इसी बात से डरे थे कि निकल कर उस भीड़ में न जाने सांप किधर जाए और कौन उसका शिकार बन जाये। अंततः सांप को यथावत रहने दिया गया।
जाम खत्म होने पर स्कूटी सवार द्वारा स्कूटी को लुढ़का कर वाशिंग स्थल तक ले जाया गया और उसकी धुलाई करवायी गयी। तब जाकर सांप निकलकर भगा।

