Home Featured दो पत्नियों को साथ रखने के कारण हुए विवाद में लगी आग में पूरा परिवार जलकर खाक।
Featured - मुख्य - May 14, 2022

दो पत्नियों को साथ रखने के कारण हुए विवाद में लगी आग में पूरा परिवार जलकर खाक।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दो पत्नी के साथ एक ही घर में हंसी-खुशी रह पाना किसी किसी को ही नसीब हो पाता है। अधिकांश मामलों में इस तरह की कहानी का अंत दुखदायी ही होता है। जिले के बिरौल थानाक्षेत्र के शेखपुरा मोहल्ला में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां दो बीबियों की लड़ाई में पूरा परिवार जलकर राख हो गया।

दरअसल इसी मुहल्ले के निवासी खुर्शीद आलम ने दो शादियां कर रखी थीं। पहली शादी बीबी परवीन से की। बाद के दिनों में उससे छुपाकर रोशनी खातून से भी शादी कर ली। शादी ही नहीं कि वरन उसे अपने साथ रखने के लिए उसी घर में लेकर आ गया, जहां पहले से बीबी परवीन रह रही थी। पहले दिन से ही विवाद शुरू हो गया। कुछ दिनों तक तो किसी तरह से उसको समझाकर रखा गया, लेकिन विवाद थमने का नाम ही नहीं लिया। इसके बाद शनिवार की सुबह जो कुछ हुआ उसने तो पूरे घर को ही खाक कर दिया।

स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह खुर्शीद आलम की दोनों पत्नियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। इसने विवाद का रूप ले लिया। पहले से ही प्रतिशोध की आग में जल रही बीबी परवीन ने पेट्रोल छिड़क कर घर में आग ही लगा दी। इसके बाद कुछ ही क्षणों में वह घर धू-धूकर जलने लगा। चीख-पुकार मच गई। पूरे मोहल्ले में कुछ देर के लिए कोहराम की स्थित हो गई। आासपास के सभी लोग वहां पहुंच गए और सबके प्रयास से आग पर काबू पाया गया, किंतु तब तक खुर्शीद आलम की पहली पत्नी बीबी परवीन और वृद्ध मां रूफैदा खातून की मौत हो गई थी। जबकि खुद खुर्शीद आलम और उसकी दूसरी पत्नी रोशनी खातून बुरी तरह से झुलस गए। इस घटना में झुलसे दोनों लोगों को डीएमसीएच में भर्ती करा दिया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी भी मौत हो गयी। खुर्शीद की दूसरी बीबी रौशनी खातून गर्भवती बतायी जाती है।

Advertisement

वहीं इस घटना से इलाके में मातम छा गया है। थानाध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं इस घटना में बीबी परवीन की मौत को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि आग परवीन ने ही लगाई तो वह किस स्थितियों में वह खुद झुलस गई? फिलहाल पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच सामने आने की संभावना है।

Share