Home Featured पंजाब नेशनल बैंक लूट कांड में शामिल लाइनर सहित 6 धराये, मुख्य सरगना अभी भी गिरफ्त से बाहर।
Featured - मुख्य - May 15, 2022

पंजाब नेशनल बैंक लूट कांड में शामिल लाइनर सहित 6 धराये, मुख्य सरगना अभी भी गिरफ्त से बाहर।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा पुलिस ने बिरौल थानाक्षेत्र अंतर्गत सुपौल बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से हुए 46 लाख के लूट मामले में बड़ी कामयाबी का दावा किया है। पुलिस ने लूटकांड को अंजाम देने में शामिल 4 अपराधकर्मियों के साथ साथ लाइनर एवं कैश रखने वाले दो लोगों सहित 6 लोगो को गिरफ्तार किया है। हालांकि कांड का मुख्य सरगना अभी भी फरार है, जिसकी पुष्टि एसएसपी ने भी की और कहा कि उसे भी जल्द गिरफ्तार लिया जाएगा।

लूट कांड में शामिल बदमाशों के पास से लूटी गयी सात लाख 31 हजार छ सौ नकद के अलावा एक देसी पिस्टल, दो गोली, घटना में प्रयुक्त कार, एक बाइक व सात मोबाइल बरामद की गई है।

गिरफ्तार अपराधकर्मियों की पहचान बेगूसराय जिला के खोदावरपुर थाना क्षेत्र के बकारी निवासी मो. खुर्शीद आलम, मो. रहमत, समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र के उदयपुर निवासी मो. आसिफ, असलम आजाद व दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के सिसौना निवासी गंगाराम मुखिया के रूप में हुई है।

रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया को जानकारी देते हुए एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि घटना के बाद उद्भेदन के लिए बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र प्रसाद व बेनीपुर एसडीपीओ कुमार सुमित के नेतृत्व में

Advertisement

एक विशेष टीम का गठन किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर गठित टीम बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लूट कांड में शामिल अपराधकर्मी बिरौल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक पर किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने मो. खुर्शीद, मो. रहमत, मो. आसिफ व असलम आजाद को दबोच लिया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मियीं की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र, वाहन व लूटी गई राशि बरामद की गई।

एसएसपी ने बताया कि कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के सिसौनी निवासी गंगाराम ने लाइनर भूमिका निभायी थी। वैज्ञानिक अनुसंधान व गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

Share