
दिग्घी पश्चिम में कैफ़े हब का हुआ शुभारंभ।
दरभंगा: दरभंगा शहर के दिग्गी पश्चिम में रविवार को रोज द मेडिसिटी हॉस्पिटल के सामने कैफ़े हब शुभारंभ शिशु रोग विशेषज्ञडॉ एमके शुक्ला एवं डॉ गुंजन शुक्ला ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया।
उद्घाटन के मौके पर डॉ एकके शुक्ला एवं डॉ गुंजन शुक्ला ने कहा कि यह दिग्घी एवं आसपास के रहने वालों केलिए बहुत ख़ुशी का पल है। अब लोगों को चाइनीस, इंडो चाइनीस, मैग्गी, बर्गर, मोमोस, रोल, चाप, परांठे, सैंडविच इत्यादि के लिए कहीं शहर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। यहाँ आप एक बेहतरीन वातावरण में आकर इन सारे व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते है। इसके अलावा आप अपने घर से ऑनलाइन भी आर्डर

कर सकते हैँ। साथ ही साथ हॉस्पिटल में आये परिजनों को खाने की जो अशुविधा हो रही थी अब परिजनों को इन समस्याओ का सामना नहीं करना पड़ेगा।।डॉ. शुक्ला ने कहा की आज की युवा पीढ़ी को हमेशा अपने कार्य क्षेत्र को विकसित करने की अवयाशकता है जिससे आप लोगों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान कर सकें।
वहीं कैफे हब के प्रोपाइटर मंगल सिंह ने बताया रेस्टोरेंट खुल जाने से आसपास के लोगों को खाने के लिए शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। अभी ग्राहकों के लिए विषेश छूट की व्यवस्था भी की गई है।
उद्धघाटन के मौके पर इंजीनियर ब्रजेश मिश्रा, डॉ. एम मनोहर, इंजीनियर महेश कुमार, डॉ. एमके पाठक, सुधांशु शेखर इत्यादि मौजूद थे।

