
श्री राम कथा हर समस्या के समाधान की कथा है: छोटे मुरारी बापू।
दरभंगा: भगवान श्रीराम ने अपने उत्कृष्ट आचरण से अखिल विश्व को मानवता, प्रेम तथा पारिवारिक एवं सामाजिक मर्यादा का संदेश दिया। सत्य से विचलित मानवता को युग-युगांतर तक सही मार्ग दिखाता रहेगा। श्री राम कथा हर समस्या के समाधान की कथा है उक्त बातें बहादुरपुर प्रखंड के उघड़ा गांव में श्री हनुमान महायज्ञ में चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के दौरान चौथे दिन श्रीश्री 108 स्वामी छोटे मुरारी बापू महाराज ने कही। रविवार को राम कथा के दौरान राम जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर मौजूद श्रद्धालु भगवान श्रीराम सहित चारों भाईयों के जन्म कथा का श्रवण कर झूम उठे। श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या से आए कथा वाचक श्रीश्री 108 स्वामी छोटे मुरारी बापू महाराज ने राम जन्म प्रसंग की ऐसी व्याख्या की कि श्रोता भावविभोर हो उठे।
कथा वाचन के दौरान स्वामी ने कहा कि तीन कल्प में तीन विष्णु का अवतार हुआ है और चौथे कल्प में साक्षात भगवान श्रीराम माता कौशल्या के गर्भ से अवतरित हुए है। श्रीराम जन्म प्रसंग से पूर्व स्वामी ने सती प्रसंग की विस्तार से व्याख्या की।

कथावाचन के दौरान श्री बापू के द्वारा गाए गये भजन, राम का नाम जग में बड़ा सब से है, जग बना हीं नहीं नाम तो तबसे है, को सुनकर श्रोताओं झूम उठे, भजन ने इस प्रकार से लोगों के मन को भाया की सुनने वाले हर के श्रोताओं के जुबान पर भजन के बोल याद हो गए।
संगीतमय श्रीराम कथा सुनने के लिए हर शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो रही है। श्रीराम कथा के अमृत वर्षा में श्रद्धालु गोता लगा रहे है। स्वामी जी के मुखारबिद से श्रीराम कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो जा रहे है। शाम सात बजे से लेकर रात के ग्यारह बजे तक श्रीराम कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।
इस अवसर पर मुख्य जजमान नरेश झा, यज्ञ समिति के अध्यक्ष हरिचंद्र झा, प्रबंधन समिति सदस्य गंगा प्रसाद साहू, सरपंच प्रतिनिधि कृष्णा मोहन झा, मुखिया प्रतिनिधि नारायण जी झा , राजा बलि झा, सुमन जी झा, राम जतन साहू, प्रमोद सहनी, भरत महापात्र, राम कलित झा, विकल झा महापात्र, राजेश पासवान, शुशील महापात्र, अनिल सिंह सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

