
दरभंगा एयरपोर्ट पर मैथिली में शुरू हुई उद्घोषणा।
दरभंगा: दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों के आने वाले जाने के लिए जो जानकारी पहले हिंदी और इंग्लिश में दी जाती थी। अब सोमवार से मैथिली में भी फ्लाइट के मूवमेंट एवं अन्य गतिविधि की घोषणा की जाएगी। इस नई और स्थानीय भाषा को तवज्जाे दिए जाने से दरभंगा सहित मिथिला के लोगों के बीच काफी खुशी का माहौल है।

सोमवार को उद्घोषणा शुरू होने के बाद एयपोर्ट पर पहुंच रहे लोगों के चेहरे पर मैथिली में जानकारी मिलने पर सुखद आश्चर्य का भाव स्पष्ट देखा जा रहा था।

