Home Featured दरभंगा संसदीय क्षेत्र में बनने वाली सड़कों व पुलों को लेकर सांसद ने की विस्तृत समीक्षा बैठक।
Featured - मुख्य - May 16, 2022

दरभंगा संसदीय क्षेत्र में बनने वाली सड़कों व पुलों को लेकर सांसद ने की विस्तृत समीक्षा बैठक।

दरभंगा: दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने सोमवार को स्थानीय परिसदन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज थ्री अन्तर्गत दरभंगा संसदीय क्षेत्र में बनने वाली सड़कों व पुलों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की। इसमें आरडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता मो. सुहैल, एसटीए आशीष कुमार, बेनीपुर डिवीजन के कार्यपालक अभियंता सुधीर कुमार, दरभंगा वन डिवीजन के कार्यपालक अभियंता सुमन कुमार सिंह सहित कई अभियंता उपस्थित थे।

बैठक के बाद सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दरभंगा में सड़कों और पुलों का जाल बिछेगा। योजना के तहत दरभंगा में अधिक से अधिक पथों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की जाएगी। पुरानी बनी सड़कों में मिसिंग लिंक ब्रिज का भी जल्द निर्माण होगा। पूर्व में इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी सड़कों में कई महत्वपूर्ण जगहों पर पुल नहीं बन पाया था। इस कारण सड़क बन जाने के बावजूद गहन बसावटों वाले क्षेत्र में संपर्कता प्रदान नहीं हो पायी। प्रत्येक वर्ष आने वाली प्रलयंकारी बाढ़ से क्षेत्र की सड़कें कई भागों में विभक्त हो जाती हैं और गांवों का संपर्क टूट जाता है।

Advertisement

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि यह सभी सड़कें काफी जन उपयोगी है। इसके निर्माण हो जाने बरसात सहित सभी मौसम में लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनकी प्राथमिकता है कि दरभंगा संसदीय क्षेत्र में अधिक से अधिक ग्रामीण सड़के जो इस योजना के नियम को पूरा करती है का निर्माण हो जाए ताकि लोगों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं हो। सांसद ने कहा कि फेज 3 के तहत दरभंगा में ऐतिहासिक कार्य होगा एवं सड़कों का जाल बिछेगा और ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ साथ पीएमजीएसवाई की परिकल्पना पूर्ण होगी।

Share