Home Featured साइबर क्राइम से निपटने केलिए पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।
Featured - मुख्य - May 16, 2022

साइबर क्राइम से निपटने केलिए पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।

दरभंगा: जिले के बेनीपुर नगर परिषद सभागार में सोमवार को बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल पुलिस अधिकारी क्षेत्र के सभी सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्षों, ओपी प्रभारियों, प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर को साइबर सेल से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस दौरान बेनीपुर एसडीपीओ डॉ कुमार सुमित ने बताया कि तकनीक के इस दौर में अपराध का तरीका बदला है। साल दर साल साइबर अपराध बढ़ने की आशंका है। इस चुनौती से निपटने के लिए दोनों अनुमंडल के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत कैशलेश इंडिया एवं ऑनलाइन बैंकिंग का चलन बढ़ने के बाद से साइबर क्राइम के ग्राफ में भी इजाफा हुआ है। आए दिन लोग डिजिटल ट्रांजेक्शन के नाम पर ठगी के शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इन दिनों लोगों के डेबिट (एटीएम) कार्ड से पैसे निकाल लिए जाते हैं और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी हो जाती है। बैंक से लेकर आधार कार्ड लिंक कराने तक, हर जगह लोग साइबर क्रिमिनल्स द्वारा ठगे जा रहे हैं। कभी एटीएम पिन को जेनरेट करने के नाम पर लूट लिया जाता है, तो कभी ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मांगकर बैंक खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं। स्थानीय पुलिस के पास साइबर क्राइम से निपटने के संसाधन कम होने की वजह से आए दिन उसे नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

डायनोशिस इंफोटेक मुम्बई के प्रशिक्षक गोविंद राय सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से क्रेडिट कार्ड, एटीएम, डेबिट कार्ड चोरी या क्लोनिंग पर रोक लगाने से लेकर बैंक डेटा चुराने की प्रक्रिया या फिर बैंकों से ग्राहकों का पैसा निकालने, खाते को हैक करने और गलत तरीके से ऑडियो-वीडियो बनाने जैसे कई प्रकार के तरीकों पर रोक लगाने की प्रक्रिया प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण शिविर में बेनीपुर एवं बिरौल एसडीपीओ डॉ कुमार सुमित, मनीष चंद्र चौधरी, बहेड़ा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम, गोविंद प्रसाद, एसएन सारंग, पवन कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, कुशेश्वरस्थान के अजित कुमार, नेहरा के सत्यनारायण पांडेय के अलावा प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर लभली कुमारी, अंजना कुमारी, पायल भारती, सुनीता गुप्ता, जमालपुर के श्रीकांत बैठा, खुशबू कुमारी, गीता कुमारी, बिरौल के प्रभु नारायण यादव, जयगोविंद प्रसाद, सकतपुर के अभय सिंह, उपस्थित थे। वहीं बहेड़ा सर्किल इंस्पेक्टर बसंत झा व अलीनगर थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश प्रशिक्षण शिविर में नदारद दिखे।

Share