Home Featured बुद्ध जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।
Featured - मुख्य - May 16, 2022

बुद्ध जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग में सोमवार को विभागाध्यक्ष डॉ. उदय नारायण तिवारी की अध्यक्षता में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अयोध्या नाथ झा व वरीय इतिहासकार डॉ. अवनींद्र कुमार झा निर्णायक मंडल के सदस्य थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पीजी इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. नैयर आजम थे। भाषण प्रतियोगिता में प्राचीन भारतीय इतिहास, इतिहास, संस्कृत, भूगोल, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, वाणिज्य, दर्शनशास्त्र आदि विभागों के कुल 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम पुरस्कार प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग के शोध छात्र अभिषेक प्रभात को, द्वितीय दर्शनशास्त्र विभाग के शोध छात्र धीरज कांत झा को एवं प्राचीन इतिहास के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र गोविंद नारायण झा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसका आयोजन बुद्ध जयंती पर किया गया था।

Advertisement

प्रतियोगिता के बाद बुद्ध और उनके जीवन दर्शन पर वरीय इतिहासकार डॉ. अवनींद्र कुमार झा का विशेष व्याख्यान हुआ। उन्होंने ब्राह्मण ग्रंथ, अरण्यक, उपनिषद, दर्शन और योग के साथ बौद्ध साहित्य का समन्वय स्थापित करते हुए बुद्ध के विचारों को रेखांकित किया।

जेआरएफ गिरिंद्र मोहन ठाकुर ने पावर प्रजेंटेशन से बौद्ध दर्शन में त्रिरत्न प्रतीक के महत्व को दर्शाया। विशिष्ट अतिथि डॉ. नैयर आजम ने बुद्ध को आदर्श मानव के रूप में प्रस्तुत करते हुए अपने जीवन में उन्हें आत्मसात करने पर जोड़ दिया। पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अयोध्या नाथ झा ने बुद्ध को एक प्रखर दार्शनिक तथा समाज सुधारक बताया। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. उदय नारायण तिवारी ने विवि के अधिकारियों के प्रति आभार जताया।

आयोजन को सफल बनाने में विभाग के मनोज राम, कृष्ण कुमार, रश्मि कुमारी, शोधार्थी मुरारी कुमार झा आदि मुख्य भूमिका में रहे। धन्यवाद ज्ञापन विभागीय अतिथि शिक्षिका डॉ. प्रतिभा किरण ने किया। मौके पर पूर्णिमा कुमारी, प्रभाकर चौधरी, जयंती, पुष्पांजली, शालिनी, सौरव, अभय, राजा अंबेडकर, श्वेता, नेहा सिद्धकी, नाजिमा नाहिद आदि थे।

Share