Home Featured सड़कों की दशा सुधारने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बिरौल गंडौल हाईवे को किया जाम।
Featured - मुख्य - May 17, 2022

सड़कों की दशा सुधारने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बिरौल गंडौल हाईवे को किया जाम।

दरभंगा: गौड़ाबौराम विधान सभा क्षेत्र में सड़कों की दशा सुधारने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर बिरौल गंडौल हाईवे को दिनभर जाम कर अपने गुस्से का इजहार किया। प्रखंड क्षेत्र के परसरमा, गनौनी नदैई तथा उसके आसपास के ग्रामीण मंगलवार की सुबह सवेरे बिरौल गंडौल हाईवे स्थित बंजरग चौक के निकट सैकड़ों की संख्या में नारेबाजी करते हुए जुटे और फिर हाईवे पर अवरोधक लगाकर हाईवे पर गुजरने वाली वाहनों की आवाजाही ठप करा दी।

Advertisement

ग्रामीण बजरंग चौक से परसरमा गनौनी नदैई सड़क की निर्माण कराने तथा नर्वाड से वित्त सम्पोषित गेंहूवा नदी में र्निमाणाधीन नरकटिया पुल की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग के सर्मथन में नारेबाजी कर रहे थे। हाईवे जाम स्थल पर जुटे माले नेता रोहित सिंह राणा, परसरमा गांव के समाजिक कार्यकर्ता राजीव सिंह ने बताया कि आरडब्लूडी सड़क बंजरग चौक से परसरमा गनौनी ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य से जुड़े ठीकेदार सड़क निर्माण कार्य छोड़ कर भाग गया है।

नेताओं ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण गेंहूवा नदी में ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नरकटिया पुल का निर्माण विभागीय अभियंताओं की अनुपस्थिति में प्राक्कलन के मानकों के विपरीत जैसे तैसे किया जा रहा है। सड़क जाम में सहरसा की ओर से आने वाले कई विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन भी दोपहर बाद तक सड़क जाम में फंसे रहे। हाईवे जाम की सूचना पर बिरौल के एसडीएम व एसडीपीओ सड़क जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्तालाप कर हाईवे पर यातायात बहाल कराया।

Share