Home Featured अमृत सरोवर योजना के तहत पोखर के उड़ाही एवं सौन्दर्यीकरण का सांसद एवं विधायक ने किया उद्घाटन।
Featured - मुख्य - May 17, 2022

अमृत सरोवर योजना के तहत पोखर के उड़ाही एवं सौन्दर्यीकरण का सांसद एवं विधायक ने किया उद्घाटन।

दरभंगा: मधुबनी के भाजपा सांसद डॉ0 अशोक कुमार यादव तथा स्थानीय विधायक डॉ0 मुरारी मोहन झा ने मंगलवार को अमृत सरोवर योजना के तहत केवटी प्रखंड के ननौरा पंचायत स्थित केसरवा पोखर के उड़ाही एवं सौन्दर्यीकरण का उद्घाटन किया।

इस मौके पर वहां की मुखिया रंजुला देवी की अध्यक्षता एवं डॉ0 विनोद कुमार सिंह के संचालन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री यादव ने कहा कि आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत महोत्सव योजना लागू किये गये। इस योजना के अंतर्गत तलाबों की उड़ाही और सौन्दर्यीकरण का काम मनरेगा से देशभर में

Advertisement

चलाया जा रहा है। इससे लोगों शुद्ध स्वच्छ जल मिलने के साथ ही मजदूरों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। इसी कार्यक्रम के तहत ननौरा के केसरवा पोखर का भी उड़ाही और सौन्दर्यीकरण किया गया है जो स्थानीय लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस दौरान उन्होने आगे तलाब की स्वच्छता पर ध्यान देने की सलाह लोगों को दी।

मौके पर सांसद, विधायक एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

Share