Home Featured किशोर की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज, परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही का लगाया आरोप।
Featured - मुख्य - May 17, 2022

किशोर की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज, परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही का लगाया आरोप।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामनगर आईटीआई के पास सोमवार की देर रात संदिग्ध स्थिति में किशोर का शव मिलने के मामले में मंगलवार को उसके पिता विजय यादव ने बहादुरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें उन्होंने भूमि विवाद के कारण पड़ोस के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विजय यादव ने अपने आवेदन में कहा है कि उनके ही पड़ोस के राम बहादुर यादव के पुत्र गोविंद यादव, गोविंद यादव के चारों पुत्र अमरजीत गोपाल, राहुल गोपाल, अतुल गोपाल, गोविंद यादव की पत्नी निर्मला देवी व राहुल गोपाल की पत्नी मनीषा देवी ने जमीन विवाद में पैसे के लेन-देन को लेकर गला दबाकर प्रिंस की हत्या कर दी है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की दोपहर प्रिंस के शव को परिजन को सौंप दिया गया। शव पहुंचते ही प्रिंस की मां के साथ परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। कुछ देर बाद ही प्रिंस का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के पिता विजय यादव ने बताया कि घटना के बाद भी सभी आरोपित घर पर ही थे, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करवाने के नाम पर लेट कर दिया और सभी आरोपित यहां से भाग निकले। बहादुरपुर थाना अध्यक्ष सह एएसपी विक्रम शिहाग ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

Advertisement

मृतक के पिता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज किया गया है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आवेदन में नामित लोगों के घर छापेमारी की गई है, लेकिन सभी घर छोड़कर फरार हैं।

Share