
पढाई एवं आवास की कुव्यवस्थाओं को लेकर मेडिकल छात्रों ने किया प्रदर्शन।
दरभंगा: दरभंगा मेडिकल कॉलेज के एमबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों ने मंगलवार को क्लासरूम एवं आवास की कुव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द सुचारू व्यवस्था नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दे डाली। प्रदर्शन के दौरान मेडिकल के पहले बैच के छात्राें ने मांगाें काे लेकर अपने अपने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर कॉलेज से लेकर इमरजेंसी तक प्रदर्शन किया।
छात्रों ने पढ़ने एवं रहने की व्यवस्था व डीएमसीएच के पुनर्वास की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि एम्स के लिए चिन्हित जमीन पर से एनाटॉमी, फिजियोलॉजी व बायोकेमिस्ट्री विभाग को दूसरे जगह शिफ्ट करना है। लेकिन अभी तक इसके लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके कारण प्रथम बैच 120 छात्रों को परेशानी बढ़ गई है। एनाटॉमी, फिजियोलॉजी व बायोकेमिस्ट्री विभाग के आस-पास मिट्टीकरण से आंधी आने पर धूल उड़ती रहती है। छात्रों ने बताया कि मिट्टी भराई के कारण क्लास जाने दौरान धूल से चलना मुश्किल हो जाता है। साथ ही क्लासरूम भी धूल से भर जाता है। वहीं जब बारिश आती है, तो कीचड़ होने से छात्रा- छात्राएं गिर भी जाते हैं। ऐसे में मेडिकल के छात्र अपनी पढ़ाई कैसे करें, ये उनके लिए समस्या बन गई है। इसकी जानकारी प्रिंसिपल डॉ. केएन मिश्रा व प्रमंडलीय आयुक्त को भी दी गयी है, वाबजूद कोई कारवाई नही हो रही है।

एनडीएच हॉस्टल में रह रहे छात्राें का कहना है कि एनडीएच हॉस्टल को क्षतिग्रस्त घाेषित होने के बाद भी दूसरे हॉस्टल के अभाव में इसमें रहना पड़ रहा है। जहां बारिश में विषैले सांप भी निकलते हैं। हॉस्टल की छत से प्लास्टर गिरता रहता है। किसी तरह छात्र इस हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं।
बताते चलें कि इन दिन विभागों को शिफ्ट करने को लेकर कॉलेज का कार पार्किंग व पुराने पुस्तकालय को चिन्हित किया गया है। लेकिन अभी तक प्री फेब्रिकेटेड भवन बनाने की दिशा में कोई कार्य दिख नहीं रहा है। जबकि चिह्नित दोनों ही जगहों से सामान को हटा लिया गया है।

