Home Featured अपनी मांगों को लेकर आइसा ने विश्वविद्यालय मुख्यालय पर किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - May 18, 2022

अपनी मांगों को लेकर आइसा ने विश्वविद्यालय मुख्यालय पर किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन।

दरभंगा: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के द्वारा 21 सूत्री मांग को लेकर बुधवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय मुख्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के माध्यम से समय पर परीक्षा व समय पर परिणाम देने की गारंटी करने, पीजी प्रथम व सेमेस्टर, डिग्री वन व टू सहित एमबीए व अन्य कोर्स के परीक्षा परिणाम प्रकाशित करने में अनिश्चितकालीन विलम्ब के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की आलोचना की गई।

Advertisement

परीक्षा परिणाम को अविलंब जारी करने तथा परीक्षा परिणाम जारी करने में बेबजह शिथिलता बरतने वाले दोषी अधिकारी व कर्मचारी पर करवाई करने, सीएम लॉ कॉलेज में नामांकन चालू करने, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में नामाकन शुरू करने, एमबीए, बीबीए व बीसीए में कैम्पस सेलेक्शन करने, विवि मुख्यालय में आधारभूत संरचना दुरुस्त करने की मांग कर रहे थे। उनकी अन्य मांगों में शिक्षक कर्मचारी के खाली पदों पर नियुक्ति करने, विवि में सरकारी डाटा सेंटर बहाल करने, अतिथि शिक्षक को नियमित करने, समस्तीपुर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य के कार्यकाल की जांच कराने, ए एन डी कॉलेज, पटोरी के प्रधानाचार्य के कार्यकाल की जांच करवाने, विवि हिंदी विभाग के सहायक प्राचार्य पर वहां के छात्र कई बार गंभीर आरोप लगाए हैं उसकी जांच करने, जीडी कॉलेज सहित अन्य कॉलेज में हॉस्टल को दुरुस्त करने, राज भवन की जांच के आरोपी दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के अधिकारी पर करवाई करने, एससी एसटी छात्रों के नामांकन शुल्क वापस करने सहित 21 सूत्री मांग को पूरा करना शामिल है।

जुलूस सेंट्रल लाइब्रेरी से निकलते हुए विवि मुख्यालय पहुंचा जहां पुलिस के द्वारा जुलूस को रोका गया लेकिन छात्र रुके नहीं सीधे कुलपति कार्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे। वहां नारेबाजी करते हुए पुन: धरना स्थल पर आकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता आइसा जिला सह सचिव राजू कर्ण ने की। मार्च का नेतृत्व आइसा विवि संयोजक सुनील कुमार, दरभंगा जिला सचिव मयंक कुमार यादव, जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, समस्तीपुर जिला अध्यक्ष लोकेश राज, मनीषा कुमारी कर रहे थे।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए आइसा के राज्य उपाध्यक्ष सह विवि संयोजक सुनील कुमार ने कहा कि आज विवि में प्रशासनिक अराजकता चरम पर है। पूरे विवि को सिर्फ दो लोग की जोड़ी ही चला रहे है जिस कारण आज पूरा विवि अराजकता के माहौल में फंसा हुआ है। आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि विवि और डाटा सेंटर के खेल में छात्र-छात्राओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। यहां के छात्र बाहर पढ़ाई करने नहीं जा रहे है।

वही आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव ने कहा कि विवि में एक ही अधिकारी को कई विभाग का प्रभार दे दिया गया है जिस कारण आज विवि में अराजकता का माहौल बना हुआ है। वही इनौस के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि आज विवि प्रशासन पूरी तरह से विवि अधिनियम का उल्लंघन कर रहा है। सभा को आइसा नेत्री मनीषा कुमारी, ओणम कुमारी, ने भी संबोधित किया।

कुलसचिव के साथ वार्ता हुई। सभी मामलों पर उन्होंने सकारात्मक जबाब दिया है। प्रदर्शन में विशाल कुमार माझी, मिथिलेश कुमार,जयदेव प्रवासी, दीपक कुमार, मनीष राय, सुभाष कुमार, किसुन कुमार, निखिल कुमार, बलराम कुमार, सिदार्थ कुमार, केशव चौधरी, सन्नी कुमार, अरुण कुमार, मोहम्मद सुफियान, मोहम्मद तालिब, संजीब कुमार, अभिषेक चौधरी, अनिल कुमार, सोनू, मोहम्मद साकिब, मोहमड्ड फरमान, गंगा पासवान, मोहम्मद अफरीदी, रौशन कुमार यादव, ललित कुमार, सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

Share