Home Featured एमएलसी सुनील चौधरी के प्रतिनिधि बने सुधांशु शेखर।
Featured - मुख्य - May 18, 2022

एमएलसी सुनील चौधरी के प्रतिनिधि बने सुधांशु शेखर।

दरभंगा: बीजेपी के वरीय नेता और विधान पार्षद सुनील चौधरी ने सुधांशु शेखर चौधरी को अपना जिला स्तरीय प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में विधान पार्षद ने दरभंगा डीएम को पत्र लिख कर कहा है कि अपने स्तर से तमाम अधिकारियों को ये जानकारी संसुचित करें।

सुनील चौधरी ने पत्र में कहा है कि अब से अगले आदेश तक सुधांशु शेखर चौधरी ही जिला स्तरीय सभी सरकारी व गैर सरकारी बैठकों में उनकी अनुपस्थिति में बतौर उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Advertisement

आपको बता दें कि मनीगाछी प्रखंड के नेहरा गांव निवासी स्वर्गीय प्रभात चंद्र चौधरी के पुत्र सुधांशु शेखर चौधरी एमएलसी सुनील चौधरी के भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने विधान परिषद चुनाव में सुनील चौधरी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Share