Home Featured केवटी के असराहा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम का डीडीसी ने किया शुभारंभ।
Featured - मुख्य - May 18, 2022

केवटी के असराहा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम का डीडीसी ने किया शुभारंभ।

दरभंगा: स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)/ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान-फेज 2 के अन्तर्गत आज केवटी प्रखण्ड के असराहा ग्राम पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा असराहा ग्राम पंचायत में प्रत्येक घर के स्तर पर दिये गये डस्टवीन में प्राथमिक स्तर पर कचड़े के अलगाव के साथ प्रत्येक वार्ड स्तर पर निर्धारित एक ठेला रिक्सा द्वारा घर-घर से कचड़ा का उठाव और उनको अलग अलग डस्टवीन में रखने का डेमास्ट्रेशन किया गया।

Advertisement

इस कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में बताया की लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज 2 के प्रारंभ में दरभंगा जिला के सभी प्रखण्डों के कुल 50 ग्राम पंचायतो का चयन किया गया है, जिनमें केवटी प्रखण्ड के असराहा ग्राम पंचायत मे इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया है।

उन्होंने बताया की शहरों की तरह ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर घर में दो डस्टवीन दिया जायेगा, चौक-चौराहे पर सामुदायिक डस्टवीन लगाया जायेगा, साथ ही घर से निकलने वाले कचड़े को प्रत्येक वार्ड स्तर पर निर्धारित ढेला रिक्सा व ई-रिक्सा की मदद् से कचड़ा प्रसंस्करण इकाई पर लाया जायेगा और समुचित निपटान किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत जैव अपशिष्ट एवं अजैव अपशिष्ट जिसे सूखा एवं गीला कचड़ा के नाम से भी जाना जा सकता है, जिसे हरे एवं निले रंग के अलग अलग कुड़े दान में प्रत्येक घर एवं सामुदायिक स्तर पर संधारित किया जायेगा। उन्होने तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर बताते हुए कहा की धूसर जल (Grey Water) और काला जल (Black Water) के समुचित निपटान के लिए घरेलु स्तर व समुदायिक स्तर पर सोख़्ता गढ्ढे का निर्माण किया जायेगा।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत-असराहा के मुखिया, उप मुखिया, केवटी के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी, निदेशक डी.आर.डी.ए. गणेश कुमार, जिला समन्वयक हसनैन अनवर, जिला सलाहकार प्रभाष चन्द्र, संदीप कुमार, प्रखण्ड समन्वयक त्रिलोक नाथ झा व आस-पास के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share