
सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन एवं सीएनजी स्टेशन स्थापना के प्रगति को लेकर सांसद ने की बैठक।
दरभंगा: दरभंगा के सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा परिसदन में बीपीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेश कुमार के साथ सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन एवं सीएनजी स्टेशन स्थापना के प्रगति को लेकर बैठक की। वहीं बैठक के दौरान बीपीसीएल के जीएम रउफ मोहमद खान के साथ दूरभाष पर बात किए। बैठक के पश्चात सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार एवं पेट्रोलियम मंत्रालय के अधीन संचालित पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने दरभंगा सहित मिथिला के क्षेत्र में जून के पहले सप्ताह में बीपीसीएल के महाप्रबंधक एवं डीजीएम दरभंगा आकर समीक्षा बैठक करेंगे।

सांसद ने कहा कि डिटेल्स फीजिबिलिटी रिपोर्ट एवं सर्वे कार्य हेतु एजेंसी का चयन किया जा चूका है। और जल्द ही मास्टर प्लान बनाकर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने ने कहा की दरभंगा में इस कार्य का शुभारंभ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी के कर कमलों से होगा। सांसद ने कहा कि इस परियोजना के तहत दरभंगा जिला अंतर्गत सभी प्रखंड के रसोई उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा की इसके अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सीएनजी पंप के स्थापना का प्रक्रिया भी जल्द प्रारंभ होगा सांसद ने कहा कि पीएनजी की सुविधा उपलब्ध हो जाने से घरेलू उपभोक्ताओं को काफी लाभ मिलेगा। लोगों को गैस की बर्बादी, सिलेंडर बदलने की झंझट, सिलेंडर बुकिंग इत्यादि झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने ने कहा की पीएनजी आने के बाद गैस सिलेंडर पर हो रहे खर्च में पचास प्रतिशत की बचत होगी। इसके अलावा पाइपलाइन से घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों में गैस की सुरक्षित, सुनिश्चित और निरंतर आपूर्ति हो सकेगा। सांसद ने कहा कि परिवहन क्षेत्र में प्राकृतिक गैस (सीएनजी) के उपयोग ने वाहनों से निकलने वाले धुएं के कारण होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

