Home Featured खुद को बिचौलिया कहने पर भड़के वार्ड पार्षद, डीएम से की आरओ की शिकायत।
Featured - मुख्य - May 20, 2022

खुद को बिचौलिया कहने पर भड़के वार्ड पार्षद, डीएम से की आरओ की शिकायत।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: हाल के दिनों में जनप्रतिनिधियों से लेकर मंत्रियों तक द्वारा कई बार अफसरशाही के हावी होने की बात सार्वजनिक रूप से कही जा चुकी है। वाबजूद इसके शिकायतें आती रहती हैं। ताजा मामले में एक आरओ द्वारा खुद को बिचौलिया कहे जाने भड़क उठे जनप्रतिनिधि ने इसकी शिकायत डीएम से कर दी है।

शिकायतकर्ता दरभंगा नगर निगम के वार्ड 37 के पार्षद रियासत अली ने बताया कि सदर प्रखंड पर आए दिन जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र के लिए आमजनों को लगातार प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है। फिर भी लोगो का काम नहीं हो पा रहा है। जब किसी को अति आवश्यक कार्यो के लिए इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होती है लेकिन कार्य नहीं होता है तो इसकी

Advertisement

शिकायत वे जनप्रतिनिधियों के पास करते हैं। इसप्रकार जब जनप्रतिनिधि के पास समस्याओं को लेकर जनता पहुंचती है तो मजबूर होकर पदाधिकारियों से संपर्क करना पड़ता है। ऐसे में जनप्रतिनिधि हो या पदाधिकारी, अपनी मर्यादाओं में रहकर एक-दूसरे का सम्मान करते हुए जनता के लिए कार्य करना होता है ना कि एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि इसी तरह की कई शिकायतें सदर प्रखंड की आरओ मोनी कुमारी के संबंध में आयी, जिसके बाद कई बार खुद भी उनसे संपर्क किया लेकिन उनसे एक बार भी मुलाकात नहीं हो पाई। ऐसे में जब उनसे फोन पर बात किये तो अमर्यादित शब्दों का उपयोग करते हुए उन्हें बिचौलिया तक कह दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अपने मान सम्मान के बचाव के लिए जिलाधिकारी से मिलकर लिखित आवेदन दिया है और ऑडियो क्लिप की सीडी भी उन्हें सौंपी गई है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि ऐसे अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की जाय जिससे हम जनप्रतिनिधियों को जनता के लिए कार्य करने में किसी तरह की कठिनाइयों का आगे भविष्य में सामना ना करना पड़े।

Share