
जीएम रोड हत्याकांड को लेकर दिया धरना, पुलिस पर मुख्य साजिशकर्ता कपिलेश्वर सिंह को बचाने का आरोप।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: शहर के चर्चित जीएम रोड आगजनी कांड में मुख्य साजिशकर्ता राज परिवार के सदस्य कुमार कपिलेश्वर सिंह एवं अन्य बड़े सफेदपोशों को बचाने के विरोध में पीड़िता व उनके समर्थकों ने शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान वे दरभंगा राज परिवार के सदस्य कुमार कपिलेश्वर सिंह व अन्य को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कररहे थे।
धरने पर बैठी पीड़ित परिवार की सदस्य निक्की झा ने कहा कि इस मामले में कुमार कपिलेश्वर सिंह की अविलंब गिरफ्तारी होनी चाहिए। वही इस घटना के मुख्य आरोपित हैं। पता नहीं उनका नाम अब तक स्टेशन डायरी में क्यों नहीं दिया गया है। निक्की ने नगर थाने की पुलिस पर कई आरोप लगाए। उसने

कहा कि पुलिस कह रही है कि हम लोग अपनी मर्जी से स्टेशन डायरी में आरोपितों का नाम लिखेंगे। पुलिस हम लोगों से पूछ रही है कि जिस जेसीबी से घर तोड़ा गया वह किसकी थी। उसने थाना प्रभारी पर देर रात फोन कर प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया।
धरना बिहार प्रदेश जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ राम मोहन झा के नेतृत्व में दिया गया। मौके पर हुई सभा की अध्यक्षता करते हुए डॉ झा ने कहा कि पेट्रोल छिड़ककर लगाई गई आग में एक परिवार का अंत हो गया। घटना गत 10 फरवरी को जीएम रोड में हुई थी। इसमें राज परिवार के स्व. श्रीनाथ झा की गर्भवती पुत्री पिंकी झा (32), पुत्र संजय झा (30) व पुत्री निक्की झा (20) को मारपीट कर आग के हवाले कर दिया गया जिसमें गर्भवती पिंकी झा व संजय झा की मौत हो गयी। परिवार में बची मां और बहन डर के साए में जी रही हैं। इस पूरी घटना के मुख्य साजिशकर्ता कपिलेश्वर सिंह व अन्य सफेदपोश हैं, पर जांच नहीं की जा रही है। यदि इस प्रकरण पर सरकार या जिला प्रशासन संज्ञान नहीं लेता है तो सीबीआई जांच के लिए आंदोलन चलाया जाएगा।
धरने पर डॉ कुशेश्वर सहनी, इन्द्र भूषण झा पप्पू, मो0 वजीउल हक खां, मुन्ना यादव, संतोष सिंह, ज्योति सिंह, संजीव चौधरी, कविता कुमारी, उदय शंकर मिश्र, शशिनाथ झा, बब्लू कुमार झा, रीता झा, निक्की झा, पूजा झा आदि बैठे थे। बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रमंडलीय आयुक्त को सौंपा गया।

