
बिना चिराग के बिहार में रौशनी नहीं होने वाली: कैफी।
।दरभंगा: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को दरभंगा परिसदन में आयोजित हुआ। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूरे जिला से कार्यकर्ता और जिला के पदाधिकारी उपस्थित थे। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज अहमद कैफी, प्रदेश प्रभारी सुरेंदर विवेक, प्रदेश सचिव प्रदीप ठाकुर उपस्थित थे। वही इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवेंद्र झा ने किया ।
इस बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज अहमद कैफी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दरभंगा जिला का संगठन

उत्साहित है। हम जो काम कर रहे हैं और हमने जिस तरह दरभंगा जिला में संगठन विस्तार किया है, चाहे वह दरभंगा की महिला संगठन हो या छात्र संगठन या जो भी संगठन है, उस संगठन की तैयारी को देखने प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र विवेक आए हुए है।
उन्होंने कहा कि 2020 के चुनाव संपन्न होने के पहले दिन से ही हमारे नेता चिराग पासवान कह रहे हैं कि बिहार में मध्यावधि चुनाव होगा। फिर भी चुनाव हो या ना हो, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के एक-एक कार्यकर्ता हर एक बूथ की तैयार करके बैठा है। हमारे नेता चिराग पासवान जब घोषणा करेंगे, हमारे एक-एक कार्यकर्ता हअपने बूथ पर तैनाती दिखाएगा और आने वाले चुनाव में बिना चिराग पासवान के बिहार में रोशनी नहीं होने वाली है।

