
विधायक द्वय ने फीता काट कर रुद्र महायज्ञ का किया शुभारंभ।
दरभंगा: हर हर महादेव की जय घोष एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रविवार को कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ शुरू हो गया। उच्च विद्यालय सतीघाट के प्रांगण में आयोजित रूद्र महायज्ञ का विधिवत उद्घाटन विधायक सह दरभंगा जिला जदयू के अध्यक्ष प्रो विनय कुमार चौधरी एवं विधायक अमन भूषण हजारी ने फीता काट कर किया।
विधायक चौधरी ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के संकट से विश्व को मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह महायज्ञ मानव कल्याण के लिए उपयोगी है। उन्होंने इसके आयोजनकर्ता एवं समस्त कुशेश्वरस्थान वासियों को इस आयोजन के लिए भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए यज्ञ की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। यज्ञ के आचार्य शिक्षाविद् डॉ अरुणेश्वर झा के नेतृत्व में पंडितों ने मंडप पूजन, क्षेत्रपाल पूजन, स्तम्भ पूजन, पताका पूजन, वेदी पूजन के बाद हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित कर यज्ञ को विधिवत शुरू किया।

सभी पूजन कार्य राष्ट्रीय स्तर के वैदिक पंडितों के द्वारा किया जा रहा है। यज्ञ के शुरू होते ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। इधर लोगों को मनोरंजन के लिए यज्ञ परिसर के आस पास मीना बाजार, विभिन्न प्रकार के झूले, मौत का कुंआ का प्रदर्शन शुरू हो गया है। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच लगातार हो रहे हवन से क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। यज्ञ को सफल संचालन के लिए हिरणी गांव के युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं

