Home Featured पीएम मोदी ने किया हर वर्ग का कल्याण : सांसद।
Featured - मुख्य - May 22, 2022

पीएम मोदी ने किया हर वर्ग का कल्याण : सांसद।

दरभंगा: सांसद डॉ गोपालजी ठाकुर ने कहा कि हिंदू धार्मिक रीति रिवाज का पूर्ण अनुपालन के साथ सामाजिक दायित्व का निर्वहन करना प्रत्येक मनुष्य का नैतिक कर्तव्य बनता है। वे रविवार को प्रखंड क्षेत्र के रमौली गांव में अवकाश प्राप्त शिक्षक अमरनाथ मिश्र की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे । इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के हर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजना को धरातल पर उतारने का काम किया है ।

सांसद डॉ गोपालजी ठाकुर ने कहा कि हिंदू धार्मिक रीति रिवाज का पूर्ण अनुपालन के साथ सामाजिक दायित्व का निर्वहन करना प्रत्येक मनुष्य का नैतिक कर्तव्य बनता है। वे रविवार को प्रखंड क्षेत्र के रमौली गांव में अवकाश प्राप्त शिक्षक अमरनाथ मिश्र की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे । इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के हर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजना को धरातल पर उतारने का काम किया है ।

Advertisement

चाहे वह सुकन्या समृद्धि योजना हो, जन धन योजना हो, आयुष्मान भारत योजना हो ,उज्जवला योजना है, गरीब अन्न योजना सहित अन्य दर्जनों योजना समाज के गरीब एवं दबे कुचले लोगों के दीर्घकालीन कल्याण की सोच को रखते हुए योजना को धरातल पर उतारी गई है। सामाजिक कुरीति को कम करते हुए एक नए सिरे से समाज का निर्माण किया जाए । जिसकी भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है । और उनके पिता सेवानिवृत्त शिक्षक स्वर्गीय अमरनाथ मिश्र के स्मृति में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन झा ने की एवं संबोधित करने वालों में प्रमुख चौधरी मुकुंदराय ,पूर्व मुखिया अंजनी झा बबलू, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीताराम चौधरी ,उपप्रमुख नूनू महतो, पंचायत के मुखिया उगन झा, समिति सदस्य धीरज झा, अमित कुमार राय बिट्टू, पिंटू झा, सहित अन्य लोग सामिल थे ।

Share