Home Featured दस सूत्री मांगों के समर्थन जीविका कैडर ने किया बैठक।
Featured - मुख्य - May 22, 2022

दस सूत्री मांगों के समर्थन जीविका कैडर ने किया बैठक।

दरभंगा: बिहार प्रदेश जीविका कैडर के बैनर तले रविवार को आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय के प्रांगण में जीविका कैडर ने 10 सूत्री मांगों के समर्थन में बैठक हुई। यह बैठक जिला सचिव रेखा देवी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें कैडर संघ को आर्थिक सहयोग कैसे हो जिससे कि वर्तमान समय में जो हाई कोर्ट में केस चल रहा हैं, उसमें मदद हो सकें।

Advertisement

बैठक में प्रदेश सचिव निरंजन सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष पासवान द्वारा जिला में कैडर की मजबूती और अच्छे से हो इसके लिए प्लानिंग किया गया। इस संबध में उपस्थित अन्य कैडरों को प्रखंड स्तरीय प्रभार दिया गया। मौके पर मुकेश ठाकुर, रजनीश सिंह, पवन ठाकुर, अमर, पप्पू यादव, संजय भास्कर, विकेश शर्मा, बीना कुमारी, दुर्गा देवी, रिंकू कुमारी, अन्नू देवी, गौरी देवी, सुमित्रा देवी, सुजाता देवी, सुलेखा देवी, कौशल्या देवी, गुड़िया देवी, पुष्पा देवी, रीना कुमारी, सोनी देवी, मिथिलेश देवी,जानकी देवी, गीता देवी, परमेशरी देवी आदि मौजूद थे।

Share