
पानी टंकी के मोटर के खराबी के कारण जलसंकट झेल रहे आक्रोशित लोगों का फूटा गुस्सा।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: शहर के वार्ड नंबर 36 में बनी पानी टंकी का मोटर पिछले एक महीने से जला हुआ है। बीच में इसकी रिपेयरिंग की गई, पर यह ठीक नहीं हो पाया। फलस्वरूप लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के खिलाफ सोमवार को लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि इसकी मरम्मत सही ढंग से की जाए ताकि बार-बार की इस समस्या से निजात मिल सके। लोगों ने कहा कि इसकी मरम्मत में लापरवाही बरती जा रही है। मामूली

रिपेयरिंग कर पानी चालू कर दिया जाता है लेकिन एक से दो दिन चलने के बाद पुनः वही परेशानी शुरू हो जाती है।
इस संबंध में नगर निगम के सहायक अभियंता रतन कुमार ने कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द इसकी मरम्मत हो जाए।
ज्ञात हो कि वार्ड नंबर 36, 37, 42 व 43 सहित कुछ अन्य वार्डों में भी यहीं से पानी की आपूर्ति की जाती है। इस समस्या के खिलाफ पूर्व पार्षद फिरदौस जहां, फिरोज, मोती साह, जूही, वाहिद अली, जावेद, अरमान, विनोद कुमार महारासेठ, जफर आलम, अमीना खातून, हसीबुल निशा, फूल बीवी, रानी, कन्हैया सिंह आदि सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

