Home Featured बंद पड़े अशोक पेपर मिल का उद्योग मंत्री करेंगे निरीक्षण।
Featured - मुख्य - May 24, 2022

बंद पड़े अशोक पेपर मिल का उद्योग मंत्री करेंगे निरीक्षण।

दरभंगा: उद्योग विभाग बिहार सरकार के मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में उद्योग विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

Advertisement

तत्पश्चात 12:30 बजे अपराह्न में समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में उद्यमी सम्मेलन के तहत मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभुकों के साथ संवाद करेंगे। तदोपरांत मंत्री द्वारा अशोक पेपर मिल का निरीक्षण किया जाएगा।

Share