Home Featured नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में कई योजनाओं पर लगी रोक, नगर आयुक्त स्वयं करेंगे जांच।
Featured - मुख्य - May 24, 2022

नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में कई योजनाओं पर लगी रोक, नगर आयुक्त स्वयं करेंगे जांच।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: मंगलवार को दरभंगा नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति की बैठक नगर निगम के सभागार में आयोजित हुई। इस बैठक में शहर में पूर्व से संचालित कई योजनाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। सभी संबंधित योजनाओं की जांच नगर आयुक्त करेंगे। बताया गया है कि शहर के विकास समेत विभिन्न विषयों को लेकर बुधवार को आयोजित सशक्त स्थाई समिति की बैठक में सदस्यों ने विभिन्न विषयों को लेकर जमकर विरोध जताया। चुनिदा योजनाओं पर रोक लगाने के लिए आवाज उठाई। नगर आयुक्त ने मामले में अपने स्तर से जांच कर नियमानुसार भुगतान करने की बात बैठक में कही। तत्काल योजनाओं के संचालन पर रोक लगा दिया गया है।

वहीं अतिक्रमण हटाने की बात को लेकर सशक्त स्थाई समिति सदस्य शशिचंद पटेल ने कहा कि शहर में आम लोग जाम से परेशान है। इससे निजात नहीं मिल रही है। वहीं बंदरों के उत्पात से शहर के लोग परेशान हैं। वहीं योजना नंबर सात और आठ पर विशेष रूप से ध्यान देकर रोक लगाने की मांग की। वहीं योजना नंबर 62 से लेकर 65 तक वाहनों में डीजल खपत पर खर्च की

Advertisement

गई राशि को लेकर नगर आयुक्त से जांच कर भुगतान करने की बात कही। बैठक में उप महापौर भरत सहनी द्वारा शहर में पशुओं के शवदाह गृह के निर्माण कार्य पर सहमति जताई गई। मौके पर शहर में स्ट्रीट लाइट में गड़बड़ी की बात भी उठी। लाइट की कंपनी बदलने की और स्थल जांच की मांग नगर आयुक्त कुमार गौरव से सदस्यों ने की। स्थाई समिति सदस्य मो अब्दुल्लाह ने कहा कि कई तरह की योजनाएं वार्ड में चल रही हैं। संवेदक द्वारा कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है।

सदस्यों ने शहर में कचरा उठाव के लिए स्थायी समाधान नहीं करने के मुद्दे पर अपनी बात रखी। कहा- शहर के लिए यह समस्या लाइलाज बन गई है। इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। इस कारण से शहर के लोगों में संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।

पूरी बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने बारीकी से योजनाओं को लेकर आई शिकायतों को अपनी डायरी में लिखा। सदस्यों को भरोसा दिलाया कि इन मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महापौर मुन्नी देवी योजनाओं को लेकर गंभीर मुद्रा में दिखी। बैठक की अध्यक्षता महापौर ने किया और इस दौरान बैठक में उप नगर आयुक्त सुधांशु कुमार, नगर प्रबंधक नागमणि सिंह, सहायक अभियंता सउद आलम, कनीय अभियंता उदय कुमार झा, जितेंद्र कुमार, राजस्व पदाधिकारी प्रजापति मिश्रा सहित कई अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Share