Home Featured सर्जना निखार शिविर केलिए पोस्टर विमोचन, 30 मई तक होगा रजिस्ट्रेशन।
Featured - मुख्य - May 24, 2022

सर्जना निखार शिविर केलिए पोस्टर विमोचन, 30 मई तक होगा रजिस्ट्रेशन।

दरभंगा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दरभंगा इकाई की ओर से प्रतिवर्ष गर्मी की छुट्टियों में नि:शुल्क प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है। सर्जना निखार शिविर के नाम से होने वाले इस शिविर को लेकर अभाविप की छात्रा इकाई ने मंगलवार को शहर के एमआरएम कॉलेज में पोस्टर का विमोचन किया।

इस अवसर पर प्रदेश सह मंत्री पूजा कश्यप ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से योग, ब्यूटीशियन, पत्रकारिता, मेहंदी, सिलाई, संगीत, नृत्य, खेल, कंप्यूटर, इंग्लिश स्पोकेन, फाइन आर्ट, सिक्की आर्ट एवं व्यक्तित्व विकास जैसे रोजगारपरक विषयों का नि:शुल्क प्रशिक्षण योग्य शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में दिया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से सैकड़ों

Advertisement

छात्राएं प्रतिवर्ष सीखकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। यह पंजीयन 30 मई तक प्रतिदिन एमआरएम कॉलेज में चलेगा। अभी तक विभिन्न कॉलेजों से सैकड़ों छात्राए प्रतिदिन इस शिविर के लिए पंजीयन करवा रही हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व छात्रसंघ महासचिव प्रीति कुमारी ने कहा कि बढ़ती महंगाई जिस तरह वर्तमान पीढ़ी के लिए रोजगार की दिशा में बाधक बन रही है उस समय यह सर्जना निखार शिविर निर्धारित समय के भीतर छात्राओं के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारकर मंच प्रदान करती है। हजारों छात्राएं आज जीविका उपार्जन शिविर में सीखे हुनर के माध्यम से कर रहे हैं। सीएम कॉलेज की छात्रा पुष्पम कुमारी ने कहा कि हम छात्राओं के लिए यह प्रशिक्षण शिविर किसी वरदान से कम नहीं। ग्रामीण क्षेत्र में रहने एवं अनुकूल माहौल न मिल पाने से हम सब वंचित रह जाते थे। इस गर्मियों की छुट्टी में आयोजित इस शिविर में हम सब अपने आत्मविकास एवं व्यक्तित्व विकास की दिशा में निश्चित ही अग्रसर होंगे।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर निक्की, नूतन कुमारी, प्रियंका कुमारी, पुष्पम कुमारी, शिखा कुमारी, नंदनी कुमारी, काजल, नेहा, प्रिया आदि थीं।

Share