Home Featured संदेहास्पद स्थिति में नाले में मिला अधेड़ का शव।
Featured - मुख्य - May 25, 2022

संदेहास्पद स्थिति में नाले में मिला अधेड़ का शव।

दरभंगा: बुधवार की सुबह शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी बढ़ई टोला में नाले में एक अधेड़ का शव बरामद होने से सनसनी मचा गयी। जिसने सुना, वही पहुंचकर मामले की जानकारी लेने की कोशिश करने लगा। काफी देर तक लोग उधेड़बुन में लगे रहे। आखिरकार लोगों ने थाना को सूचना दी। इसके पश्चात शव को नाले से बाहर निकाला जा सका।

मृतक की पहचान चूनाभट्टी मोहल्ला निवासी अभय कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वर्तमान में अभय कई वर्षों से सर्वे

Advertisement

ऑफिस परिसर में रह रहे थे। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे। मौत के स्पष्ट कारणों का पता नही चल पा रहा था।

मौके पर पहुंची विश्वविद्यालय थाने की पुलिस मामले की विस्तृत जानकारी लेकर जांच में जुट गयी।

Share