Home Featured कार्यपालक अभियंता के चैंबर में घुसकर संवेदक को चाकू मारकर किया घायल।
Featured - मुख्य - May 25, 2022

कार्यपालक अभियंता के चैंबर में घुसकर संवेदक को चाकू मारकर किया घायल।

दरभंगा: बिहार में एक दौर था जब टेंडर को लेकर धमकी दी जाती थी और खून खराबा भी होता रहता था। लेकिन सुशासन के नाम पर आने वाली सरकार में कुछ समय तक इन वारदातों पर कुछ हद तक रोक लगा था। पर पुनः यह खूनी खेल शुरू हो चुका है और इसकी बानगी दरभंगा में दिनदहाड़े देखने को मिली है। लहेरियासराय थानाक्षेत्र अन्तर्गत अवस्थित भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के चैंबर में घुसकर एक संवेदक पर चाकू से हमला करने का दुस्साहस देखकर लोगों को जंगलराज की याद सहसा ताजा हो गयी। 

दरअसल, बुधवार को भवन निर्माण विभाग के द्वारा किये गए टेंडर से असंतुष्ट कुछ संवेदक कार्यपालक अभियंता चैंबर में पहुंचे थे और टेंडर की खामियों को लेकर चर्चा हो रही थी। इसी बीच कुछ लोगों में कहासुनी हुई। वहां मौजूद नाका 5 निवासी मो0 जोहैब खान नाराज होकर बाहर निकले। फिर कुछ ही देर में अंदर आकर वहां मौजूद बहादुरपुर थानाक्षेत्र के डरहार निवासी मुचकुंद झा पर चाकू से हमला कर दिया। मुचकुन्द द्वारा हाथ से रोकने पर उनका हाथ घायल हो गया। साथ ही वहां मौजूद अन्य लोगो ने भी बीच बचाव किया।

Advertisement

घटना की सूचना पर लहेरियासराय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा आरोपित को हिरासत में ले लिया।

मामले के सम्बंध में फिलहाल विस्तृत एवं आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है। परंतु इस घटना ने दरभंगा में जंगलराज की याद तो जरूर ताजा करा दी।

Share