
विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने मंडल कारा का निरीक्षण कर जाना विचाराधीन कैदियों का हाल।
दरभंगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला व सत्र न्यायाधीश जावेद आलम ने बुधवार को दरभंगा मंडल कारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि दरभंगा मंडल कारा में विचाराधीन बंदियों को हुनरमंद बनाया जाता है और उन्हें शिक्षित बनाने का प्रयास किया जाता है।

श्री आलम ने कहा कि विचाराधीन बंदियों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराता है। श्री आलम ने निरीक्षण के क्रम में कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये। श्री आलम ने कारा में बंद कैदियों का हाल जाना। कारा के अंदर बने तरुण वार्ड का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने विचाराधीन बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले लाभ से अवगत कराया। तरुण वार्ड में बंद बंदियों के उम्र से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को मिलने वाले भोजन के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। श्री आलम ने विचाराधीन बंदियों की समस्याओं के निदान के लिए पैनल अधिवकता को आवयश्क निर्देश दिये। श्री आलम ने कारा में पुरुष और महिला वार्ड में जाकर विचाराधीन कैदियों के रहन-सहन, खान-पान आदि की जानकारी ली। उन्होंने कारा के अंदर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली

