Home Featured कृषि विभाग द्वारा खरीफ कार्यशाला का आयोजन।
Featured - मुख्य - May 26, 2022

कृषि विभाग द्वारा खरीफ कार्यशाला का आयोजन।

दरभंगा: शहर के बहुउद्देश्यीय भवन में कृषि विभाग द्वारा खरीफ महाअभियान, 2022 के लिए एकदिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन उप निदेशक(उद्यान) डॉ0 अजय कुमार, डॉ0 विद्यानाथ झा, जिला कृषि पदाधिकारी राधा रमण, परियोजना निदेशक (आत्मा) पूर्णेन्दु नाथ झा, कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्याशु शेखर, लीड बैंक प्रबंधक अजय कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर आत्मा के परियोजना निदेशक ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य खरीफ फसल के उत्पादन, उत्पादकता को नवीन तकनीक एवं योजनाओं के माध्यम से बढ़ाना है। साथ ही फसल की गुणवत्ता एवं जलवायु अनुकूल टिकाऊ खेती के संबंध में जानकारी देना है।

Advertisement

जिला कृषि पदाधिकारी ने खरीफ महाभियान के सभी पक्ष पर प्रकाश डाला। श्री रमण ने मुख्यमंत्री तीव्र वीज विस्तार कार्यक्रम, बीज ग्राम योजना, पैडों ट्रासरकांटर के द्वारा खेती के विषय में बताया। कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष ने मौसम परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में धान की सीधी बुआई, सीड ड्रील से धान की खेती के विषय मे व्यापक प्रकाश डाला।

उद्यान के सहायक निदेशक आभा कुमारी ने उद्यान की योजना, सूक्ष्म सिंचाई योजना के विषय में बताया। सहायक निदेशक (इंजीनियरिंग) शम्भू कुमार ने कृषि यांत्रिकरण, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि डॉ. विद्या नाथ झा ने मखाना की नवीन तकनीक एवं इसके सांस्कृतिक, आर्थिक महत्व के विषय में बताया।

इसके साथ ही पौधा संरक्षण की योजना के संदर्भ में सहायक निदेशक सीमा कुमारी, आत्मा योजना के विषय में उप परियोजना निदेशक अम्बा कुमारी, पशुपालन विभाग के जिला पशुपालन पदाधिकारी ने फसल अवशेष प्रबंधन एवं जैविक खेती योजना पर, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी सदर हरिमोहन मिश्र ने  विचार व्यक्त किये।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन सहायक निदेशक (शष्य) अमित रंजन ने किया।

कार्यक्रम में उप निदेशक (रसायन) जीवकान्त झा, सहायक निदेशक (रसायन) कुणाल कुमार, बेनीपुर की अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी प्रीति सुंदरम्, बिरौल की अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी कविता कुमारी आदि ने भी भागीदारी निभाई।

Share