
Home Featured नीम चौक पर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी।
नीम चौक पर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी।
दरभंगा: गत बुधवार की शाम लहेरियासराय थाना क्षेत्र के नीम चौक पर हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष की ओर से फाहियान नसीम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष से रॉकी कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बताते चलें कि बुधवार की शाम बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी थी। रोड़े पत्थर भी बरसाए गए थे। दोनों पक्षों से चार लोगों के घायल होने की बात सामने आयी थी। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने पर स्थिति को नियंत्रण में किया जा सका था।

