Home Featured हथियारबंद अपराधियों द्वारा हमला की प्राथमिकी दर्ज नही किये जाने के विरोध में निकाला प्रतिवाद मार्च।
Featured - मुख्य - May 26, 2022

हथियारबंद अपराधियों द्वारा हमला की प्राथमिकी दर्ज नही किये जाने के विरोध में निकाला प्रतिवाद मार्च।

दरभंगा: दरभंगा में आपराधिक घटनाओं का बढ़ना लगातार जारी है। साथ ही साथ गम्भीर आपराधिक घटनाओं की प्राथमिकी थाना द्वारा दर्ज न करने की शिकायतें भी आमतौर पर रोज देखने को मिल रही है। मानो लगता हो जैसे पुलिस प्राथमिकी दर्ज न करके आंकड़ो में सबकुछ ठीक दिखाना चाह रही हो।

ऐसे ही एक मामले में प्राथमिकी दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को सीपीआईएम द्वारा प्रतिवाद मार्च निकाला गया एवं एसएसपी के समक्ष धरना दिया गया।

मौके पर धरनार्थियों ने बताया कि गत 22 मई की रात बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खराजपुर गांव में घर लौट रहे सीपीआईएम नेता सुबोध चौधरी पर बजरंग चौक के निकट हथियारबंद गिरोह द्वारा हमला किया गया एवं मारपीट तथा छिनतई की घटना कारित की गयी। वाबजूद इसके पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज नही की गयी। घटना को अंजाम देने वाले गरोह का सरगना खराजपुर का ही संतोष कुमार मिश्रा उर्फ ढुल्लू है, जिसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। हाल के दिनों में भी वह गम्भीर आपराधिक मामले में बेल पर था।

Advertisement

सीपीएम नेता श्याम भारती ने बताया कि उक्त अपराधी को पुलिस ने केवल शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित सुबोध चौधरी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज नही की गयी। उक्त अपराधी पर मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र कारवाई नही की गयी तो आंदोलन को और आगे बढ़ाया जाएगा।

Share