Home Featured मारपीट एवं रंगदारी की 6 महीने में भी दर्ज नही हुई एफआईआर, दो दिनों से अनशन पर बैठा है पूरा परिवार।
Featured - मुख्य - May 26, 2022

मारपीट एवं रंगदारी की 6 महीने में भी दर्ज नही हुई एफआईआर, दो दिनों से अनशन पर बैठा है पूरा परिवार।

दरभंगा: दरभंगा में आपराधिक घटनाओं का बढ़ना लगातार जारी है। साथ ही साथ गम्भीर आपराधिक घटनाओं की प्राथमिकी थाना द्वारा दर्ज न करने की शिकायतें भी आमतौर पर रोज देखने को मिल रही है। मानो लगता हो जैसे पुलिस प्राथमिकी दर्ज न करके आंकड़ो में सबकुछ ठीक दिखाना चाह रही हो।

ऐसा ही एक और मामला सामने आया है प्रशिक्षु आएपीएस के प्रभार वाले थाना बहादुरपुर का, जहां पीड़ित व्यक्ति द्वारा थाना से लेकर वरीय अधिकारियों तक गुहार लगाने और मुख्यमंत्री तक को पत्र लिखने के बाबजूद 6 महीने में एफआईआर तक दर्ज नही हो सकी। अंत मे 25 मई से पूरा परिवार समाहरणालय अवस्थित धरनास्थल पर अनशन पर बैठ गया

दरअसल, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कबिलपुर निवासी जयशंकर गुप्ता शराब धंधेबाज से परेशान होकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ दो दिनों से अनशन पर बैठे हैं। लेकिन , कोई पदाधिकारी वार्ता करने के लिए नहीं पहुंचा। जयशंकर प्रसाद गुप्ता अपनी पत्नी वीणा देवी , पुत्री सोनी कुमारी , खुशी कुमारी और पलक के साथ इंसाफ के लिए आमरण अनशन कर रहे हैं। दो दिन बीत जाने पर भी कोई भी अधिकारी अबतक उनके परिवार की कोई सुधि लेने तक नहीं आए।

Advertisement

जयशंकर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 20- 25 वर्षों से आरएस टैंक पर खुशी इलेक्ट्रिक नामक दुकान चलाकर जीवन यापन कर रहे थे। लेकिन , छह माह पूर्व शराब धंधेबाज श्याम कामती उनसे रंगदारी की मांग की। रुपये नहीं देने पर उनके साथ मारपीट किया एवं उनके दुकान में ताला मार दिया। इस बीच कई बार नशे की हालत में श्याम ने उनके साथ मारपीट की । लेकिन , पुलिस वाले अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी शिकायत सदर एसडीपीओ और वरीय पुलिस अधीक्षक से करने के बाद भी न्याय नहीं मिला। उन्होंने डीजीपी एवं मुख्यमंत्री तक को पत्र लिखा। अंत मे थक हार कर पूरे परिवार के साथ अनशन पर बैठने को मजबूर हो गए ।

इधर , प्रभारी सदर एसडीपीओ बिरजू पासवान ने बताया कि आमरण अनशन पर बैठने की सूचना उन्हें नहीं है। पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share