Home Featured विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने किया बालगृह एवं पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण, व्यवस्था पर जाहिर की संतुष्टि।
Featured - मुख्य - May 26, 2022

विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने किया बालगृह एवं पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण, व्यवस्था पर जाहिर की संतुष्टि।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एडीजे जावेद आलम ने गुरुवार को लहेरियासराय स्थित बालगृह एवं पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया। साथ ही परिसर में अवस्थित जिला बाल कल्याण समिति के कार्यालय का भी उन्होंने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के उपरांत मीडिया से बात करते हुए श्री आलम ने बताया कि यह रूटीन निरीक्षण था, जो उनके द्वारा निश्चित अंतराल पर किया जाता है। उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों की पढ़ाई – लिखाई के साथ ही सरकार द्वारा दी जाने वाली अन्य व्यवस्थाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन हो रहा है या नही आदि विषयों को लेकर निरीक्षण किया गया।

Advertisement

बच्चों को लीगल लिटरेसी देने व रिहाई के बाद वे फिर से अपराध न करें, इसके लिए उन्हें मोटिवेट किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ प्रतिभावान बच्चे भी हैं जिनके हुनर को निखारने की जरूरत है।

बालगृह के संबंध में उन्होंने बताया कि बालगृह में लावारिश बच्चे रहते हैं जिनको उनके माता पिता तक पहुंचाने की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाती है। फिलहाल जितने भी बच्चे बालगृह में रह रहे हैं उनके अभिभावक का ट्रेस उपलब्ध हो गया है,जल्दी ही बच्चों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। साथ ही यह भी पता लगाने को कहा कि यदि कोई बच्चा घर से भागा है तो उसका क्या कारण है। अगर उन्हें अभिभावक से कोई परेशानी है तो उस विषय मे देखने की जरूरत है।

उन्होंने बालगृह व पर्यवेक्षण गृह की व्यवस्था पर संतुष्टि भी जाहिर की। निरीक्षण के दौरान राघव ठाकुर, दीपक सिंह, बीरेंद्र झा आदि सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।

Share