Home Featured टेंपो पलटने से आधा दर्जन घायल।
Featured - मुख्य - May 27, 2022

टेंपो पलटने से आधा दर्जन घायल।

दरभंगा: शुक्रवार को जाले-भरवाड़ा एसएच- 97 पर पकटोला में शुक्रवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में टेंपो पर सवार छह लोगों को चोटें आईं हैं।

बताया जा रहा है कि टेंपो तेज गति से जाले से भरवाड़ा की ओर जा रहा था। इस बीच पकटोला गांव से निकलते ही पुलिया के पास वह अचानक अनियंत्रित हो गया और गड्ढे में पलट गया। उस समय उसपर चालक सहित आधा दर्जन लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया। चोटिल लोगों का स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराया।

Advertisement

वहीं, घटनास्थल से टेपों चालक चोटिल अवस्था में ही फरार हो गया।

Share