Home Featured दरभंगा की प्रतिभा ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा हुई सम्मानित।
Featured - मुख्य - May 27, 2022

दरभंगा की प्रतिभा ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा हुई सम्मानित।

दरभंगा: दरभंगा शहर की रहने वाली गृहणी प्रतिभा खेड़िया ने आखिरकार अपनी प्रतिभा से अपने परिवार और जिले का नाम रौशन किया है। उन्हें कोरोना काल में ऑनलाइन डूडल आर्ट प्रतियोगिता आयोजित करने केलिए एशिया बुक्स ऑफ रिकार्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया है।

बताते चलें कि दरभंगा के पूर्व मेयर दंपति ओमप्रकाश खेड़िया व बैजयंती खेड़िया की बहू प्रतिभा बोंदिया खेड़िया ने कोरोना काल में बच्चों को आनलाइन डूडल आर्ट सिखाने में कीर्तिमान हासिल किया है। पिछले दिनों अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन राष्ट्रीय बाल विकास ने प्रतिभा बोंदिया खेड़िया के साथ मिलकर आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 15अगस्त 2021 को ऑनलाइन डूडल आर्ट प्रतियोगिता आयोजित किया जिसमे प्रतिभा द्वारा प्रशिक्षित 1031 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस तरह के प्रतियोगिता में इतने अधिक प्रतिभागियों का भाग लेने का कीर्तिमान है । प्रतिभा बोंदिया के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इन्हे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया है।

Advertisement

अपनी कामयाबी से प्रसन्न प्रतिभा ने बताया कि कोरोना काल मे आपदा में अवसर मूलमंत्र का पालन कर दस दिनों तक बच्चों को आनलाइन नि:शुल्क डूडल ड्राइंग सिखाई जिसमे अनेक बच्चे लाभान्वित हुए। उन्होंने बताया कि हम अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन तथा राष्ट्रीय बाल विकास निगम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने यह सम्मान देकर मेरे मनोबल को बढ़ाया।

वहीं इस सम्मान के मिलने पर प्रतिभा को बधाई देनेवाले लोगों का तांता लग गया है।

Share