Home Featured यूजीसी नेट व जेआरएफ की तैयारी के लिए विशेष व्याख्यान का आयोजन।
Featured - मुख्य - May 28, 2022

यूजीसी नेट व जेआरएफ की तैयारी के लिए विशेष व्याख्यान का आयोजन।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से शनिवार को यूजीसी नेट व जेआरएफ की तैयारी के लिए विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो एके बच्चन ने अंग्रेजी विभाग के पूर्ववर्ती छात्र (सत्र 2015-17) तथा वर्तमान में इग्नू, नई दिल्ली के शोधार्थी सागर शर्मा से छात्र छात्राओं को परिचित करवाया। उन्होंने सागर को वर्ष 2019 तथा 2022 में अंग्रेजी विषय में जेआरएफ हासिल करने पर बधाई दी।

प्रोफेसर बच्चन ने कहा कि कहा कि नेट की परीक्षा में धैर्य और मेहनत की आवश्यकता है। जो छात्र छात्राएं लगातार मेहनत कर सिलेबस के अनुसार तैयारी करते हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलती है। प्रश्नों के बदलते ट्रेंड पर भी ध्यान देने की आवश्यक होती है।

Advertisement

वहीं सागर शर्मा ने यूजीसी नेट अंग्रेजी के सिलेबस तथा तैयारी की कार्य योजना से छात्र-छात्राओं को परिचित करवाया और छात्रों के प्रश्नों का समाधान किया। अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर पुनीता झा ने सागर शर्मा का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Share