Home Featured बिजली विभाग की लापरवाही ने फिर ली एक युवक की जान।
Featured - मुख्य - May 28, 2022

बिजली विभाग की लापरवाही ने फिर ली एक युवक की जान।

दरभंगा: बकायेदारों से बिल वसूली में दिनरात तत्पर बिजली विभाग खुद के लापरवाहियों को दूर करने की दिशा में तत्परता नही दिखा पाता, और इसका खामियाजा रोज कहीं न कहीं लोगों को अपनी जान गंवा कर भुगतना पड़ता है। शनिवार को पुनः एकबार हनुमाननगर प्रखंड में एक युवक की जान बिजली के करेंट से चली गयी।

दरअसल, प्रखण्ड के विशनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत गोढीयारी पंचायत के मुस्तफापुर गांव निवासी सीताराम पासवान के 25 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार की मौत शनिवार की अहले सुबह

Advertisement

बिजली का करंट लगने से हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची बिशनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

बताया जाता है कि राजीव बारात से वापस सुबह घर आया था। घर में बिजली नहीं रहने के कारण वह पोल के पास गया। पोल से गिरा हुआ तार उसके शरीर से स्पर्श कर गया और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।राजीव सेना में नौकरी की तैयारी कर रहा था। करीब साल भर पहले मुजफ्फरपुर में सेना बहाली के लिए हुई दौड़ और मेडिकल में वह सफल हो चुका था। इसी वर्ष अप्रैल महीने में होनेवाली लिखित परीक्षा कैंसिल हो गई थी। फिलहाल वह गांव में रहकर ही लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसके मृत्यु की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया।

Share