Home Featured 7 जून को होगा प्रख्यात साहित्यकार मैथिली पुत्र प्रदीप की प्रतिमा का अनावरण।
Featured - मुख्य - May 28, 2022

7 जून को होगा प्रख्यात साहित्यकार मैथिली पुत्र प्रदीप की प्रतिमा का अनावरण।

दरभंगा: मैथिली के प्रख्यात साहित्यकार मैथिली पुत्र प्रदीप की प्रतिमा का अनावरण अब पूर्व निर्धारित तिथि 30 मई के बदले सात जून को उनके पैतृक गांव तारडीह प्रखंड के कैथवार गांव में किया जाएगा।

इस संबंध में कैथवार गांव स्थित हनुमान पुस्तकालय परिसर में शनिवार को महाकवि मैथिली पुत्र प्रदीप स्मारक समिति की बैठक मुखिया विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिमा निर्माण व कोलकाता से स्थापना स्थल पर पहुंचने में हुए विलंब के कारण पूर्व निर्धारित तिथि 30 मई को अनावरण हो पाना संभव नहीं है। अत: इसे अब मैथिली पुत्र प्रदीप की पुण्यतिथि सात जून को अनावरण किया जाएगा। इस संबंध में मूर्ति निर्माता समिति के अध्यक्ष डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू से फोन पर सहमति प्राप्त करने के बाद सात जून की तिथि घोषित की गई है।

Advertisement

अनावरण कार्यक्रम में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शशिनाथ झा, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, विधान पार्षद डॉ. मदन मोहन झा, सांसद गोपाल जी ठाकुर आदि रहेंगे।

Share