Home Featured मांग दिवस पर राज्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - May 28, 2022

मांग दिवस पर राज्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन।

दरभंगा: अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा दरभंगा की ओर से शनिवार को अखिल भारतीय मांग दिवस पर पोलो फील्ड से राज्य कर्मियों का प्रदर्शन मार्च निकाला गया।

इस दौरान डीएम को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र समर्पित किया गया। रैली की अध्यक्षता महासंघ के वरीय उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार झा ने की। महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारी कर्मचारी विरोधी है। संविदा, ठेका व मानदेय पर बहाल कर श्रम का शोषण किया जा रहा है। आजादी के पूर्व से लागू पेंशन प्रथा को समाप्त कर नई पेंशन योजना दी गयी है। समान काम का समान वेतन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग करते हुए कहा कि हमारी मांगों को पूरा किया जाए अन्यथा राज्य व केंद्रीय कर्मियों का संगठन आंदोलन करेगा।

Advertisement

सीआईटीयू के नेता दिनेश झा ने कर्मचारी श्रमिक एकता पर बल दिया। रैली को अरुण कुमार झा, क्षत्री यादव, अरविंद कुमार राय, गोपाल नारायण झा, दुर्गा शंकर झा, उग्र नारायण गिरी, फकीरा पासवान, शंभूनाथ झा, तारा कांत पाठक, निशा कुमारी, नूतन कुमारी, राज नारायण झा, महादेव चौधरी, प्रमोद चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन सीताराम पासवान ने किया।

Share