
बाढ़ प्रभावितों की सूची को 31 मई तक आपदा संपूर्ति पोर्टल पर करें अद्यतन : डीएम।
दरभंगा: दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने संभावित बाढ़ वर्ष 2022 से प्रभावित परिवारों की सूची अद्यतन कर 31 मई तक आपदा संपूर्ति पोर्टल पर अद्यतीकरण करने को लेकर जिले के सभी सीओ को आदेश जारी किया है।

उन्होंने कहा है कि गत वर्ष 2021 की सूची के आधार पर सूची का अद्यतीकरण करें। मृतक परिवारों का नाम सूची से हटाने, छूटे हुए परिवारों का नाम सूची में जोड़ने व आधार कार्ड से सभी परिवारों को संबद्ध करने के लिए 31 मई तक की तिथि निर्धारित की गयी है। हालांकि सूची अद्यतीकरण की प्रगति असंतोषजनक है। कुछ अंचल अधिकारी इस कार्य में टालमटोल की नीति अपना रहे हैं। डीएम ने कहा है कि यदि इस प्रकार का रवैया रहा तो उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी। उन्होंने 31 मई तक त्रुटिरहित पारिवारिक सूची एनआईसी के आपदा संपूर्ति पोर्टल पर अपलोड कर प्रगति प्रतिवेदन रोज जिला आपदा प्रबंधन को भेजने को कहा है।

