Home Featured नगर निकाय चुनाव केलिए वार्डवार निर्वाचक सूची प्रकाशित, 10 जून तक प्राप्त होगा दावा-आपत्ति।
Featured - मुख्य - May 28, 2022

नगर निकाय चुनाव केलिए वार्डवार निर्वाचक सूची प्रकाशित, 10 जून तक प्राप्त होगा दावा-आपत्ति।

दरभंगा: नगर निकाय चुनाव के लिए शनिवार को वार्डवार निर्वाचक सूची का विखंडन कर दिया गया। 10 जून तक दावा-आपत्ति प्राप्त की जाएगी। चार से 16 जून के बीच प्राप्त दावा-आपत्ति का निपटारा कर लिया जाएगा तथा 23 जून को अंतिम रूप से निर्वाचक सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

इसे लेकर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सदर एसडीओ स्पर्श गुप्ता ने शनिवार को अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें उन्होंने चुनाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनके साथ उप निदेशक, जनसम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता भी थे। बता दें कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2017 में कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख 17 हजार 106 थी। पूर्व में 47 वार्डों में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 213 थी। अब नगरपालिका 2022 में कुल मतदाताओं की संख्या 20 लाख 37 हजार 926 हो गयी है।

Advertisement

उधर, बेनीपुर में नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन विनिर्दिष्ट स्थलों पर चिपका दिया गया है। एसडीएम शंभूनाथ झा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि बेनीपुर नप क्षेत्र की मतदाता सूची का प्रकाशन नगर परिषद कार्यालय, अंचल कार्यालय तथा प्रखंड कार्यालय में आम लोगों के अवलोकन के लिए किया गया है।

नगर परिषद क्षेत्र में महिला मतदाता 26117 जबकि पुरुष मतदाता 29311 हैं। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की समस्याओं का निपटारा भी समय से कराया जाएगा।

उधर, नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के बीएलओ की बैठक बीडीओ किशोर कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें नपं की मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। मौके पर राज कुमार यादव, कौशल कुमार, रमेश कुमार राय, महेन्द्र पंडित सहित कई बीएलओ उपस्थित थे। हायाघाट प्रखंड कार्यालय में भी बीडीओ सह रिवाइजिंग अथॉरिटी रागिनी साहू ने कुल 17 वार्डों का वार्डवार निर्वाचक का प्रारूप प्रकाशन कर दिया। दावा-आपत्ति के लिए सहायक नंदकिशोर चौधरी को नियुक्त किया गया है। हालांकि किसी भी शिकायत के निवारण के लिए वे स्वयं उपस्थित रहेंगी। हालांकि शनिवार को जानकारी के अभाव में बहुत कम लोग सूची की जानकारी लेने पहुंचे थे।

Share